रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: रामपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार रात पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने शाहबाद-बिलारी मार्ग पर घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की नई स्कॉर्पियो कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 20 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अफीम कहां से लाए थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नारकोटिक्स की बरेली टीम ने थाना पुलिस को साथ लेकर सोमवार रात करीब 7:30 बजे शाहबाद की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। ताजपुर बेहटा गांव के पास शाहबाद-बिलारी मार्ग पर आ रही कार पर नंबर प्लेट नहीं ...