Rampur News: बिजली व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: टांडा। भाकियू ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। गुरुवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर क्षेत्र के सीएचसी ओर पीएचसी में चिकित्सकों की कमी को पूरा कराए जाए। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेजो में भी शिक्षकों की कमी से छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभवित हो रही है। बिजली की जर्जर लाइन और झूलते तारों, खराब ट्रांसफार्मर और नियमित बिजली आपूर्ति की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुरशद प्रधान, मजहर अली उर्फ लाला, रईस अहमद, यासीन ठेकेदार, जहांगीर आलम, चौधरी राजपाल सिंह, नजाकत अली, जमीर, हुकम सिंह, बरखा, रियासत अली, नाजिम, फरीद खान, रियासत अली, शाहिद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.