Rampur News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, संविदाकर्मी लहूलुहान
रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: भोट। थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना गांव में शनिवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बिजली चोरी मिलने पर पोल से केबल काटे जाने से नाराज आरोपियों ने पहले टीम के साथ गालीगलौज की और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में संविदाकर्मी के गाल पर गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोट उपकेंद्र में तैनात जेई ओमप्रकाश पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:35 बजे वह टीजी अशोक कुमार और संविदाकर्मी आदेश कुमार के साथ अहमदनगर तराना गांव में विद्युत चोरी की जांच करने पहुंचे थे। टीम गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.