रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जेन अल्फा का गुस्सा फूट पड़ा। परिषदीय स्कूल के पास झुके बिजली के पोल और उन पर रखे ट्रांसफार्मर लंबे समय से खतरा बने हुए हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को इसी से नाराज छात्र सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया। उधर, ग्राम प्रधान साजिद अली ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर झुके बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान साजिद अली के अनुसार, गांव के परिषदीय स्कूल के नजदीक बिजली के पोल काफी समय से झुकी अवस्था में हैं। इन पोल पर ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। सुबह स्कूल खुलने से लेकर छुट...