रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: क्षेत्र के गांव मोतीपुरा में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के गांवों में 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि मोतीपुरा गांव को महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे घरों में इनवर्टर तक पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और ग्रामीणों को रात के समय अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव मोटर वाली लाइन से जोड़ दिया गया है, जबकि घरेलू फीडर से जुड़े गांवों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव के ट्रांसफार्मर से महज 20-25 मी...