Rampur News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लगेंगे विशेष शिविर
रामपुर, अगस्त 30 -- Rampur News: रामपुर में बिजली से जुड़ी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिल संशोधन, नए कनेक्शन, मीटर खराबी और वी-फिक्सिंग जैसी समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को विभागीय अधिकारियों और बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभाग द्वारा जनता की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए हर बिजलीघर,उपखंड और खंड स्तर पर विशेष समाधान शिविर आयोजित करवाया जाएगा। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है। शिविर में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी टीम भी मौजूद रहेगी, जो शिकायतों को सुनकर तुरंत उनका निस्तारण करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बढ़ी राहत मिलेगी। जिन उपभोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.