Rampur News: बालिका सशक्तीकरण के लिए 634 विद्यालयों में प्रशिक्षित किए जाएंगे सुगमकर्ता
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। बालिका सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और मीना मंच की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर्स (पावर एंजिल) के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के 634 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए। बीएसए ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ब्लॉक स्तर पर संबंधित विद्यालयों के एक-एक शिक्षक या शिक्षिका को सुगमकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करेंगे। जिन विद्यालयों में महिला शिक्षिका नियुक्त नहीं है, वहां पुरुष शिक्षक को सुगमकर्ता बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सुगमकर्ता विद्यालयों में पावर एंजिल के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों में मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.