रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। श्री बालाजी दरबार समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा से पूर्व नगर में ध्वजा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर बालाजी महाराज के भजनों पर झूमते हुए भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्री बालाजी दरबार समिति के 45वें वार्षिक उत्सव और 40वीं विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजा यात्रा का शुभारंभ समिति के महंत अभिषेक मिश्रा ने श्री गुरु अमर दास इंटर कॉलेज से किया। यात्रा मंडी समिति, रामपुर रोड, तीन बत्ती चौराहा, पटवाई रोड, नई बस्ती, नवदिया चौराहा और बिलासपुर रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- Rampur News...