Rampur News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गिरा पारा, जगह-जगह हुआ जलभराव
रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: जिलेभर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। जहां एक तरफ सुहावने मौसम का लोगों ने आनंद लिया, वहीं दूसरी तरफ जलभराव ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के कुछ इलाकों और मुख्य सड़कों पर नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया, जिससे कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को घंटों रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। कई जगहों पर दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे लोगों को पैदल ही गाड़ियां खींचनी पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी नारकीय स्थिति बन जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.