रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज गांव में बुधवार देर रात बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में छत पर रखा टीन शेड नीचे गिरने से महिला उसके नीचे दब गई। घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। थाना क्षेत्र के हसमत गंज निवासी सोमपाल का कच्चा मकान गांव के तालाब के किनारे स्थित है। बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक मकान की दीवार ढह गई। उस समय सोमपाल और उनकी मां कमला देवी घर के अंदर थे। इस दौरान छत पर रखा टीन शेड अचानक नीचे गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से कमला देवी उसके नीचे दब गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश से कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत घटना के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने घायल महिला कमला देवी को बाहर निकाला। हादसे में घर के अंदर रखा काफी घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण...