Rampur News: बारिश से उफनाए नाले में डूबकर छात्र की मौत, कोहराम
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: शाहबाद-रामपुर मार्ग पर बुधवार को सात वर्षीय छात्र अमान की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। वह स्कूल से पैदल घर लौट रहा था। हादसे के बाद करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सदमे में आ गईं और उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी जमीर खां का पुत्र अमान (7) एक निजी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रहा था। शाहबाद-रामपुर मार्ग पर खुले नाले के पास पहुंचने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव में बह गया। हादसा देख आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.