Rampur News: बारिश में गोवंशों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: रामपुर। बरसात व जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद के सभी गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन के निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है, ताकि बारिश के दौरान गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी गो-आश्रय स्थल पर गोवंश कीचड़ या जलभराव में न रहें। उनके बैठने एवं विश्राम के लिए पर्याप्त सूखी एवं सुरक्षित जगह उपलब्ध कराई जाए। जिन स्थानों पर जलभराव की संभावना है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार मिट्टी भराई, खड़ंजा एवं प्लेटफॉर्म का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.