Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, सामान मलबे में दबा
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रविवार रात क्षेत्र के नया रायपुर गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे, जिससे हादसा टल गया। ग्राम प्रधान इमरान हुसैन कादरी के मुताबिक, गांव निवासी बबलू पुत्र शकील का परिवार रविवार रात मकान के बरामदे में सो रहा था। करीब 12 बजे बारिश के दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। इससे मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। छत गिरने की आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई सदस्य मलबे की चपेट में नहीं आया। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में गिरा कच्चा मकान, सामान मलबे में दबा पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.