Rampur News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला घायल
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र के पलपुरा गांव में रविवार सुबह करीब तीन बजे तेज बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे गिरने से महिला सुशीला देवी घायल हो गईं। महिला को शरीर में कई जगह गुम चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी सुशीला देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती हैं, जबकि उनके पति मजदूरी करते हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते दूसरे मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से फसलें चौपट, कच्चे घरों पर मंडरा रहा संकट उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद और मकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.