Rampur News: बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, चार घंटे गुल रही बिजली
रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: स्वार। नगर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं, तेज हवाओं और बारिश के चलते नगर की विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। हालांकि मौसम में आए बदलाव का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। सुरक्षा और तकनीकी कारणों के चलते नगर की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। वहीं जलापूर्ति पर भी असर पड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.