रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर,संवाददाता। संभावित बाढ़ को देखते हुए परिवारों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जारी किए गए क्रय आदेश के बावजूद सामग्री उपलब्ध न कराने के मामले में सिविल लाइंस थाने में फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। अपर जिलाधिकारी व प्रभारी दैविय आपदा आनंद कुमार सिंह ने शिकायत पत्र में कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में संभावित बाढ़ के मद्देनजर शासन के निर्देश पर परिवारों को समय से राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गोंडा की फर्म मैसर्स बंसल ओवरसीज इंडिया प्रा.लि. को क्रय आदेश जारी किया गया था। फर्म ने जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग लेते हुए न्यूनतम बोली लगाई थी, जिसके बाद ...