Rampur News: बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, मां की ईलाज के दौरान मौत
रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: दढ़ियाल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान गुरुवार को 95 वर्षीय मां बसंती की मौत हो गई। वहीं, घायल बेटे राजेंद्र सिंह का उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना टांडा की चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मसीह चरन बीती 12 सितंबर की शाम करीब चार बजे अपनी मां बसंती को बाइक पर बैठाकर उत्तराखंड के बन्नाखेड़ा स्थित बड़े भाई के घर से लौट रहे थे। रामराज रोड पर नरका टोपा के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान बसंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.