रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: स्वार रोड पर बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव के पास हुआ। गदरपुर के महेशपुरा गांव निवासी मनु और अनु दोनों भाई शनिवार दोपहर बाद बाइक से रामपुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई बहादुरगंज गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज चंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए...