रामपुर, सितम्बर 13 -- Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के चादर वाला बाग निवासी सुरेश सिंह का बेटा राहुल फुटपाथ पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तेजी से आए एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालकअनीस हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...