Rampur News: बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा
रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: बिलासपुर में डाकखाना रोड पर बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति बाइक से डाकखाना रोड स्थित किताबों की दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक नहर के पास खड़ी की थी। आरोप है कि वह दुकान पर सामान खरीद रहा था, तभी एक युवक उसकी बाइक लेकर जाने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी बाइक स्वामी को दी। शोर मचने पर लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया, लेकिन बाद में खोलकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.