Rampur News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, अज्ञात पर केस
रामपुर, सितम्बर 3 -- Rampur News: स्वार में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट के पास मंगलवार रात बाइक और साइकिल की भिड़ंत में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अगलगा निवासी मोहम्मद यामीन (60) मंगलवार रात साइकिल से जा रहे थे। अपनी रसोई रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में यामीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें रामपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।बुजुर्ग यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.