Rampur News: बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, कार सवार को पीटा
रामपुर, अगस्त 30 -- Rampur News: मिलकखानम थाना क्षेत्र के माहुनागर गांव में बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी बाइक सवार ने कार सवार को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी टीटू सैनी ने मिलकखानम थाने में दी तहरीर में बताया कि वह कार से अपनी ससुराल गांव माहूनागर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह कार से वापस लौट रहा था। गांव उस्मानगंज के पास विपरीत दिशा से आ रहे उस्मानगंज गांव निवासी बाइक सवार युवक ने बाइक से उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मेले से लौटते समय युवक को रास्ते में पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.