Rampur News: बाइक का हॉर्न बजाने पर युवक को जमकर पीटा
रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: मिलकखानाम, संवाददाता। बाइक का हॉर्न बजाने पर युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। बेहोशी की हालत में युवक को लहूलुहान कर आरोपी भाग लिए। पुलिस ने 12 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा गांव के नजदीक का है। थाना भोट क्षेत्र के अलीपुर ठेका गांव निवासी रिजवान बिजली का सामान खरीदने माटखेड़ा गांव जा रहा था। जैसे ही युवक मंगल की बाजार के पास पहुंचा तो रास्ते में कुछ लोग खड़े हुए थे। इस दौरान युवक ने बाइक का हॉर्न बजा दिया। बाइक का हॉर्न बजाता देखा रास्ते में खड़े लोग भड़क गए और युवक से मारपीट करने लगे। बेहोशी की हालत में युवक को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान घायल युवक के कुछ रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कप मच गया। घायल युवा को जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.