Rampur News: बहू पर लगाया रंगदारी और मारपीट का आरोप,केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 7 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मस्जिद कुण्डे वाली की निवासी शहनाज बेगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे मोहसिन की शादी 8 मई 2022 को निशा निवासी मौहल्ला बढ़ईयों वाली मस्जिद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही निशा का व्यवहार परिवार के साथ सही नहीं था और वह लगातार घर में क्लेश करती थी।
शिकायत का विवरण पीड़िता का कहना है कि शादी के दो माह बाद जब उनका बेटा सऊदी अरब चला गया, तो निशा ने अपने मायके वालों को बुलाकर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बाद में जब पति ने उसे सऊदी अरब बुलाया, तो वह वहां भी 10 महीने रहकर विवाद करती रही और वापस लौट आई। आरोप लगाया कि पति द्वारा लीज पर दो लाख रुपये का मकान लेकर देने के बावजूद निशा ने वह राशि खर्च कर दी और वापस ससुराल आकर पैसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.