Rampur News: बरेली हाईवे पर कार की चपेट में आने से युवक की मौत
रामपुर, सितम्बर 15 -- Rampur News: बरेली हाईवे पर कमोरा कट के पास देर रात हुए सड़क हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, मिलक थाना क्षेत्र के पटिया गांव निवासी बृजनंदन पुत्र मदनलाल रात करीब एक बजे कमोरा कट के पास हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार संख्या यूपी-25 एन 7021 शामिल बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.