रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: रामपुर। जिले में बदहाल सड़कें और वाहन चालकों की लापरवाही लगातार जिंदगियों को लील रही हैं। शनिवार को टांडा क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार, खराब सड़क और ड्राइवर को आई झपकी ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का ही परिणाम है कि जिले में सड़क हादसों में हर साल दो सौ से अधिक लोग अपनी जान गवां रहे हैं। दिल्ली की एक आईटी कंपनी में काम करने वाले 12 सहकर्मी दो कारों में सवार होकर शुक्रवार की रात को दिल्ली से रामनगर घूमने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार टांडा क्षेत्र में पहुंची तो एक कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से बेकाबू होकर घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे दूसरी कार में सवार लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे का मुख्य कारण ...