Rampur News: बदलते मौसम में संक्रामक रोगों का डर, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़
रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: रामपुर। बदलते मौसम के साथ ही साधारण संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और पेट में इंफेक्शन जैसे मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के चैंबर तक मरीजों और उनके तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर दशरथ सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरस अधिक सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, बासी खाने से बचने और बीमार महसूस होने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.