रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के सम्मान को लेकर रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहबाद में कार्यक्रम हुआ। इसमें लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। समारोह में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान रसोइयों, शिक्षकों, संकुल प्रभारियों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन दिलशाद वारसी ने किया। एआरपी मोईन मियां, आलोक मिश्रा, श्वेता दूहन समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रसोइयों को चार सौगातें, मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपये यह भी पढ़ें- एक...