रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: मौसम के बदले मिजाज और लगातार चढ़ते पारे ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं बिजली विभाग की अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओ को परेशानी में डाल दिया है। मंगलवार की सुबह निकली चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों गायब रहने वाली बिजली ने आम जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। दिन में लू के थपेड़े और रात में उमस के कारण लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। मंगलवार को रामपुर का अधिकतम पारा 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूप-छांव ने बढ़ाई उमस, बिजली की ट्रिपिंग ने छुड़ाया पसीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...