रामपुर, नवम्बर 3 -- बटाईदार किसानों का पंजीकरण Rampur News: रामपुर। अब दूसरे किसानों की जमीन पर बटाई (हिस्सेदारी) के आधार पर खेती करने वाले किसान भी फार्मर रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण करा सकेंगे। शासन की इस नई व्यवस्था से भूमिहीन बटाईदार किसानों को भी कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का रास्ता खुल गया है। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि बटाईदार किसानों के पंजीकरण के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। पहली श्रेणी में ऐसे किसान शामिल हैं, जिनके पास अपनी कोई कृषि भूमि नहीं है और वे दूसरे किसान की जमीन पर बटाई से खेती करते हैं। ऐसे किसान जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार ई-केवाईसी और मोबाइल सत्यापन के बाद किसान का प्रकार बटाईदार चुनकर खेती की जा रही जमीन का विवरण दर्ज कराना होगा। आवेद...