Rampur News: बच्चों को ससुराल से लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: बच्चों को ससुराल से घर वापस लाने जा रहे युवक को कैंटर ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसा सोमवार देर रात नगर के पटवाई मार्ग पर स्थित कुंदनपुर गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ग्राम पटिया निवासी 38 वर्षीय प्रमोद ग्राम एचोरा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.