रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: जनपद के कैमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगरिया में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाँव के ही चार लोगों ने एक व्यक्ति और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ​पीड़ित इन्द्रपाल पुत्र चुन्नीलाल निवासी रामनगरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 26 अगस्त की शाम बच्चों के मामूली विवाद को लेकर गाँव के ही गोविन्दराम, हरीओम, नरेश और अरुण ने उनके तथा उनकी बहन गंगादेई के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है यह भी पढ़ें- Rampur News: घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...