Rampur News: बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, चार पर मुकदमा
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के गांव चंदपुरा सालिस में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रेमशंकर ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक 10 अगस्त को दोपहर में बच्चों के खेलने को लेकर शिलादेवी, भोला, नन्हू बाबू और शकुंतला ने विवाद करते हुए प्रेमशंकर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.