Rampur News: बच्चे को ले जाने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा
रामपुर, सितम्बर 14 -- Rampur News: रामपुर में शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम घर के पास खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को कथित रूप से ले जाने का प्रयास करते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ककरौआ निवासी बीर सिंह सैनी का बेटा बिराट मड़ैयान उदयराज क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहा था। तभी युवक ने उसे पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rampur News: सात वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.