Rampur News: बगड़खा में रंजिशन मारपीट, महिला समेत तीन घायल
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: सैदनगर। बगड़खा गांव में घर में घुसकर रंजिशन मारपीट की गई। मारपीट में महिला और उसके दो बेटों समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगड़खा गांव का है। गांव निवासी इरशाद का पड़ोस के ही लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम दोनों गुटों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। अगले दिन इरशाद के घर में आरोपी लाठी डंडे लेकर घुस आए और मारपीट करने लगे। आरोपियों की मारपीट से पत्नी आमना और बेटा दिलशाद और जीशान घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को गांव में आता देख आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.