Rampur News: बंदर को पास आता देख घबराया युवक सड़क पर गिरा, गंभीर रूप से घायल
रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: रोडवेज बस स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक अजीब हादसा हो गया। यहां मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय युवक को पेड़ पर बंदर की हलचल देखकर ऐसा लगा कि बंदर उसकी तरफ कूद रहा है। घबराहट में युवक सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान सड़क पर पड़ा पत्थर उसके सिर में घुस गया। हादसे में युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी अलका (18) के रूप में हुई है। वह अपने पूरे परिवार के साथ रामपुर में रहकर रोडवेज बस स्टेशन पर मजदूरी करता है। यहां बस स्टेशन पर कंस्ट्रक्शन काम चल रहा है, जिसमें ठेकेदार के अधीन परिवार के लोग मजदूरी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.