रामपुर, अगस्त 19 -- Rampur News: थाना क्षेत्र के खरसोल गांव में बंदरों के झुंड ने छत पर सो रहे युवक पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरसोल निवासी तीस वर्षीय कासिम अपने दोमंजिला मकान की छत पर सो रहा था। बुधवार तड़के अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए घबराकर भागने के दौरान वह छत से नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मुस्लिम एकता भाईचारा कॉमेटी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ घायल को उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद ले गए। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...