रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नगर के मोहल्ला फर्राशान नई बस्ती में बंदरों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे एक 9 वर्षीय मासूम पर अचानक हमला कर दिया। बंदरों के काटने से बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। मोहल्ला फर्राशान नई बस्ती निवासी इस्तियार का 9 वर्षीय पुत्र अयान शनिवार को अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया। इससे पहले कि बच्चे कुछ समझ पाते, बंदरों ने अयान पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास...