रामपुर, सितम्बर 2 -- Rampur News: ग्राम लालू नगला और आसपास के गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान किसानों की समस्या को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सलमान शाह ने कहा कि बंदरों के झुंड खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक चोट पहुंच रही है। उन्होंने डीएम से प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर बंदरों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाने, नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और स्थायी समाधान की मांग की। इस दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा, युवा जिला महासचिव जुनैद खान, युवा जिला महासचिव आसिफ खान, सम्मान खान, हाफिज अहमद, नसीर अली, हाजी शकील, नफीस अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...