Rampur News: फ्रेंड्स फॉरएवर ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ उत्सव, नियति बनीं मूनलाइट क्वीन
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: करवाचौथ के पावन पर्व पर फ्रेंड्स फॉरएवर की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंजन सक्सेना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार के साथ पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान करवाचौथ से जुड़े मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में नियति अग्रवाल को मूनलाइट क्वीन, सारिका अग्रवाल को करवाचौथ क्वीन तथा प्रियंका पाठक को रनरअप चुना गया। मुख्य अतिथि गुंजन सक्सेना का क्लब की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने आपसी मेलजोल और मनोरंजक गतिविधियों के बीच पर्व को यादगार बनाया। अंत में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.