Rampur News: फोन कर घर बुलाकर हमला करने में छह पर केस
रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रशान निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 24 सितंबर को उनके बेटे आदित्य उर्फ चड्डा को आंचल नाम की महिला ने फोन करके किसी काम के बहाने बुलाया। आदित्य जैसे ही मौके पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे अमन, गोलू, मीनाक्षी, संजू, आंचल और नकुल ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने आदित्य को गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों, लात-घूसों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आदित्य गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। अब पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.