Rampur News: फैजुल्ला नगर में बसपा बूथ कमेटियों का गठन
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा चमरव्वा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फैजुल्ला नगर में बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा नेता प्रमोद निरंकारी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व जिला महासचिव रमेश श्रीवास्तव ने भी संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष अंकुर सागर, रमन सागर, अनिल सागर, प्रेमपाल, महेंद्र, हरीश, रमेश सैनी, विजयपाल, असगर अली, दानिश अली, शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.