Rampur News: फसल नुकसान का मुआवजा दे सरकार : हनीफ वारसी
रामपुर, अक्टूबर 14 -- Rampur News: भोट। भाकियू अंबावता की ओर से मंगलवार को हिम्मतनगर गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने बर्बाद फसलों का मुआवजा देने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शासन-प्रशासन किसानों को उनकी क्षति के अनुरूप मुआवजा दे। जिन किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, उन्हें पिछले वर्ष की पैदावार के आधार पर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आंधी और ओलावृष्टि से गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। गन्ने की गोप, अंगोला और कल्ले नष्ट होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान डाक्टर इसरार अली, आफताब आलम एडवोकेट, जाहिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.