Rampur News: फर्जी पासपोर्ट से शादी, तीन करोड़ की वसूली और जानलेवा हमले का आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पीड़ित का आरोप है कि लड़की पक्ष ने फर्जी पासपोर्ट और नकली दस्तावेजों के आधार पर शादी रचाई, बाद में झूठे मुकदमे में फंसाकर 3 करोड़ की वसूली की और उन पर जानलेवा हमला भी किया। नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी रंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उनके पुत्र गमनदीप सिंह का विवाह हरभजन सिंह की पुत्री बरजिंदर कौर से हुआ था। विवाह के बाद जब बहू को कनाडा भेजने के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) बनवाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब पासपोर्ट कार्यालय से पता चला कि बरजिंदर के नाम पर दो अलग-अलग जन्मतिथियों (2 अक्टूबर 2002 और 2 जनवरी 2000) से दो पासपोर्ट जारी हैं। आरोप है कि आधार कार्ड और जन्म प्रमाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.