Rampur News: फर्जी दस्तावेज अपलोड कर धोखाधड़ी, तीन पर केस
रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक कारोबारी की जीएसटी पंजीकृत फर्म में फर्जी दस्तावेज अपलोड कर अवैध रूप से साझेदार दिखाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फैजुल्लानगर निवासी मोहम्मद रिजवान ने आरोप लगाया है कि वह अपने भाई के साथ कृषि उत्पादों का कारोबार करते हैं। उनकी जीएसटी पंजीकृत फर्म के रिटर्न भरने के बहाने आरोपी मोहम्मद मुस्तफा ने जीएसटी पोर्टल की आईडी, पासवर्ड और अन्य जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई रिजवान और अकाउंटेंट दाऊद अहमद के साथ मिलकर कथित रूप से फर्जी पार्टनरशिप डीड तैयार कर जीएसटी पोर्टल पर अपलोड कर दी, जिससे फर्म का पंजीकरण प्रभावित हुआ। बाद में विभागीय जांच में फर्म का पंजीकरण बहाल कर दिया गया। आरोप है कि एक जुलाई 2026 को जब वह तहसील सदर जा रहे थे,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.