Rampur News: फर्जी चेक से 2.87 लाख रुपये की ठगी, बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर कारोबारी के बैंक खाते से 2.87 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रोपराइटर की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी पवन खनेजा कारोबारी है। उनको टाटा वाणिज्यिक वाहन खरीदने के लिए लोन दिलाने के नाम पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि 29 अगस्त को एक व्यक्ति उसके कार्यालय पहुंचा और श्रीराम फाइनेंस से भेजे जाने की बात कहते हुए 299 रुपये के फाइल प्रोसेसिंग शुल्क के साथ एक कैंसिल चेक लिया। कारोबारी के मुताबिक, इसके बाद उसके खाते से 2,86,700 रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि बैंक में चेक देखने पर पता चला कि चेक पर दर्ज रकम और नाम में बदलाव किया गया था। उसके द्वारा 299 रुपये के लिए श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.