रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: केमरी। सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को प्लाट बेचने का झांसा देकर चार लाख तीस हजार रुपये हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। कैमरी थाना क्षेत्र के ग्राम जनूनागर निवासी जागन लाल सिंचाई विभाग रामपुर में कार्यरत हैं। इन्होंने कोर्ट में दिए शिकायत पत्र में कहा था कि विभाग में आने-जाने के कारण उनकी पहचान अफजाल हुसैन पुत्र निसार हुसैन निवासी ग्राम नगला गनेश थाना अजीमनगर से हुई थी। अफजाल ने उन्हें सैजनी नानकार में 100 वर्ग गज का एक प्लाट पांच लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। जागन लाल ने आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए 4.30 लाख रूपए दिए। रकम चुकाने के बाद जब जागन लाल ने रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। शक होने पर जब पीड़ित ने सैजनी न...