रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: शाहबाद। प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ढकिया चौकी क्षेत्र के गदमर पट्टी मोती सिंह गांव निवासी महिला के मुताबिक, 13 सितंबर 2021 को उसकी शादी मेरठ के मंगल पांडेय नगर निवासी कपिल कश्यप से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। बेटी पैदा होने पर भी उसे ताने देकर प्रताड़ित किया गया। महिला ने गर्भावस्था के दौरान मारपीट से गर्भस्थ शिशु की मौत होने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर एसपी के आदेश से पुलिस ने पति कपिल कश्यप समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...