रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: पटवाई। थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव में चार महीने पहले अपने पांच मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला चार महीने बाद वापस लौट आई। महिला के घर लौटते ही परिवार में हंगामा हो गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके बच्चे अपनी ही मां को स्वीकार करने से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गांव निवासी ग्रामीण ने कुछ माह पहले थाना पटवाई में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 33 वर्षीय पत्नी को थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने महिला को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा था। इसके बाद न्यायालय में महिला के बयान दर्ज कराए गए। न्...