रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: बिलासपुर। गांव मुल्लाखेड़ा स्थित माडल प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर बाल संसद एवं इको क्लब का गठन किया गया। इस दौरान बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रूबरू कराने के लिए ईवीएम सिमुलेटर ऐप के माध्यम से मतदान कराया गया, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव के प्रथम चरण में कक्षा पांच के 10 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उम्मीदवारों ने अपने लिए पेंसिल, पेन और मेज जैसे रचनात्मक चुनाव चिन्ह निर्धारित किए और विद्यालय परिसर में अपने पक्ष में जमकर प्रचार-प्रसार किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हुए इस चुनाव में कुल 103 वोट डाले गए। इस चुनावी प्रक्रिया में केवल बच्चों ने ही नहीं, बल्कि विद्यालय स्टाफ, रसोइयों और ग्राम वासियों ने भी मतदान किया। मतगणना के बाद परिणाम घ...